राजगीर में आयोजित क्रीड़ा भारती की उत्तर पूर्व क्षेत्र की बैठक संपन्न

बैठक में उपस्थित क्रीड़ा भारती के कार्यकर्ता।

राजगीर (विसंके)। राजगीर में आयोजित क्रीड़ा भारती की उत्तर पूर्व क्षेत्र की बैठक संपन्न हो गई। बैठक के दौरान कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। माना जा रहा है कि क्रीड़ा भारती को आगे बढ़ाने में यह बैठक काफी उपयोगी साबित होगी। बैठक में संगठन के अखिल भारतीय संगठन मंत्री प्रसाद जी महानकर, क्षेत्र संयोजक ललन जी और बिहार प्रदेश अध्यक्ष राजेश्वर राज ने कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने और खेलों को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिये।
बैठक में उत्तर बिहार प्रांत के प्रांत अध्यक्ष चंद्रशेखर अधिकारी, प्रांत उपाध्यक्ष सुमन चंद, रौशन सिंह धोनी, प्रांत मंत्री अमित ठाकुर, कोशी विभाग संयोजक रामावतार मेहता, प्रांत कार्यसमिति सदस्य मुकुल दास, बेगूसराय जिला मंत्री राजकुमार के साथ-साथ बैठक में उत्तर बिहार प्रांत, दक्षिण बिहार प्रांत और झारखंड प्रांत के संगठनकर्ता शामिल हुए।

Share This Article: